जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jehanabad News: जहानाबाद जिले में पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने लगातार वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान शहर सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहनों के दस्तावेजों और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया.
ढाई लाख रुपये से अधिक का काटा गया चालान
वाहन जांच अभियान के दौरान एक सप्ताह में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 2 लाख 45 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, टैक्स टोकन, फिटनेस, परमिट, पॉल्यूशन और इंश्योरेंस की जांच की.
इन नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई
शहरी क्षेत्र में बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 19 हजार रुपये, ट्रिपल राइडिंग पर 5 हजार रुपये, बिना इंश्योरेंस वाले वाहनों पर 12 हजार रुपये, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1 लाख 51 हजार रुपये, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 500 रुपये तथा नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 36 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया.
ग्रामीण क्षेत्रों में भी चला अभियान
जिले के विभिन्न प्रखंडों और थाना क्षेत्रों में भी वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 21 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया.
यातायात नियमों के पालन की अपील
जिला पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
Jehanabad Traffic Challan अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस लगातार नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर रही है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
also read: अरवल में ‘दो बूंद जिंदगी की’ के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय अभियान, 1.32 लाख बच्चों को मिलेगा टीका
