Jehanabad : हाइवा और बस की टक्कर में तीन लोगों की गयी जान

शनिवार की अहले सुबह कनौदी बाइपास स्थित लोदीपुर गांव के समीप हाइवा-बस की टक्कर में किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. वहीं इस सड़क हादसे में बस के चालक समेत 24 से अधिक बराती जख्मी हो गये

जहानाबाद.

शनिवार की अहले सुबह कनौदी बाइपास स्थित लोदीपुर गांव के समीप हाइवा-बस की टक्कर में किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. वहीं इस सड़क हादसे में बस के चालक समेत 24 से अधिक बराती जख्मी हो गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. चार बाराती की गंभीर स्थिति देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया है. मृतक में पटना जिले के दुल्हिनबाजार थाना अंतर्गत लाल भदसारा के रहने वाले शैलेंद्र कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार (12 वर्ष), अयोध्या प्रसाद (40 वर्ष) व गया जिले के टेकारी थाना अंतर्गत कोइरीबिगहा के रहने वाले चिंतामणि कुमार (32 वर्ष) बताये जाते हैं. जबकि घायलों में लाल भदसारा के रहने वाले योगेंद्र कुमार, अरुण मोची, सहदेव पासवान, अजय शंकर साहिल आनंद, योगेंद्र कुमार, आयुष राज, शैलेंद्र कुमार, पालीगंज के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार, जहानाबाद टेहटा के रहने वाले सूरज कुमार, पटना जिले के बिहटा थाना अंतर्गत राजपुर के रहने वाले अरुण कुमार समेत दो दर्जन से ऊपर लोग जख्मी हुए हैं जिनमें शैलेंद्र कुमार समेत चार लोगों को विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना अंतर्गत लाल भदसारा के रहने वाले अरुण ठाकुर के पुत्र मुन्ना कुमार की बारात पटना जिले के कादिरगंज थाना अंतर्गत मसौढ़ी के दतमई गांव के रहने वाले विश प्रकाश ठाकुर के यहां गयी थी. जहां शादी-विवाह का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बारात से भरी बस अहले सुबह करीब चार बजे जहानाबाद कनौदी बाइपास स्थित लोदीपुर गांव के सामने पहुंची थी कि बाराती से भरी बस और हाइवा में जोरदार टक्कर हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >