Jehanabad : रक्तदान को ले व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत

डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में जागरूकता को बढ़ावा देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हर साल खून की कमी की वजह से हजारों लोगों को जान गवांनी पड़ती है.

जहानाबाद नगर.

डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में जागरूकता को बढ़ावा देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हर साल खून की कमी की वजह से हजारों लोगों को जान गवांनी पड़ती है. वे गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस पर यहां गांधी मैदान स्थित कार्यालय परिसर में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन के बाद अपना उद्गार व्यक्त कर रही थीं. रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए डीएम ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान की परंपरा मजबूत होने से हर साल हजारों जान बचाई जा सकती है. डीएम ने कहा कि जिले में पिछले कुछ वर्षों में रक्तदाताओं की संख्या बढ़ी है, आज के युग में यह समाज का एक उज्ज्वल व चमकदार पक्ष है. उन्होने कहा कि समाज में जरूरतमंदों के सहयोग के लिए उदार लोगों की कमी नहीं है लेकिन रक्तदान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए भी जागरूकता के स्तर पर नियोजित तरीके से काम करने की जरूरत है. मौके पर रहे सिविल सर्जन डॉ देवेन्द्र प्रसाद ने कहा कि 18 से 55 साल तक की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रूटीन जांच के बाद तीन महीने के बाद बार-बार रक्तदान कर सकता है. उन्होंने कहा कि रक्तदान से स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ता, बल्कि इससे शरीर में परोक्ष रूप से रक्तशोधन हो जाता है, जिसका स्वास्थ्य पर अच्छा व सकारात्मक असर पड़ता है. रक्तदान में रक्तसेवा के अध्यक्ष रजनीश कुमार बिक्कु व सामाजिक कार्यकर्ता अमित कैप्टन की भूमिका काफी सक्रिय रही. वहीं भीषण गर्मी में भी शिविर में रक्तदान को 26 लोग मौके पर पहुंचे थे लेकिन दस को जांच में रक्तदान के लिए फिट नहीं पाया गया. इस प्रकार 16 लोगों ने रक्तदान कर अपनी उदारता का परिचय दिया. प्रमुख रक्तदाताओं में पूर्व जिला पार्षद सुनीता कुमारी, गौतम पराशर, वार्ड पार्षद प्रहलाद भारद्वाज, ऋतु रंजन पाठक, आशुतोष कुमार, मुकेश कुमार, रजनीश कुमार, कुमार वेंकटेश, रंजीत कुमार, सुधीर कुमार, धीरज कुमार , पंकज कुमार, राज कुमार सिंह, सर्वोदय कुमार, सिद्धांत रॉवेल व राजीव रंजन ने रक्तदान किया. रक्तदान करने पहुंचे अमित कुमार, विनीता कुमार, नाजमी प्रवीण, अनुराग कौशल, विमल कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य लोग थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >