Jehanabad : दो बंद घरों से सात लाख का गहना समेत लाखों की चोरी

प्रखंड में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला मखदुमपुरडीह बगीचा स्थित मुहल्ले का है, जहां दो बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

मखदुमपुर. प्रखंड में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला मखदुमपुरडीह बगीचा स्थित मुहल्ले का है, जहां दो बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के चोरी की घटना को अंजाम दिया है. मखदुमपुरडीह निवासी मकान मलिक शबनम परवीन ने बताया कि वे देवर की शादी में शामिल होने के लिए पिछले 26 तारीख से वे कुर्था में थी. मंगलवार की दोपहर वे मखदुमपुरडीह स्थित घर लौटी तो पाया कि घर का दरवाजा बाहर और अंदर से भी बंद है. किसी तरह घर में प्रवेश किया, तो सारा सामान बिखरा मिला, बक्से के ताला टूटा मिला और सारे जेवर के बॉक्स फेंके मिले. उन्होंने बताया कि लगभग 6 से 7 लाख के गहने की चोरी हुई है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने मकान के छत के सहारे घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. ठीक बगल के एक मकान में भी चोरों ने हाथ साफ किया है. हालांकि यहां रह रहे किरायेदार अपने परिवार के घर गए हुए हैं. इसलिए चोरी का आकलन अभी नहीं हो सका है लेकिन यहां भी दरवाजा तोड़कर अलमारी से कीमती समान को गायब किया गया है. बता दें कि पिछले कई महीनों से थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर ही घटना को ज्यादा अंजाम दिया जा रहा है. थाना पास में होने के बाद प्रशासन चोरों को पकड़ने में नाकाम है. वहीं पूरे मामले में थानाध्यक्ष ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. अब तक लिखित आवेदन नहीं मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >