Jehanabad : शिक्षिका के घर से आठ हजार नकद समेत लाखों के आभूषण की चोरी

नगर थाना क्षेत्र के आर्य पथ मलहचक में शनिवार की रात चोरों ने एक शिक्षिका के घर को अपना निशाना बनाया और घर में रखें आठ हजार नकद, कीमती कपड़ा, दस्तावेज समेत लाखों के आभूषण की चोरी कर ली. इस संदर्भ में प्राथमिक विद्यालय डेढसैया में कार्यरत प्रभारी शिक्षिका संजू देवी ने नगर थाने में चोरी की शिकायत दी है.

जहानाबाद

. नगर थाना क्षेत्र के आर्य पथ मलहचक में शनिवार की रात चोरों ने एक शिक्षिका के घर को अपना निशाना बनाया और घर में रखें आठ हजार नकद, कीमती कपड़ा, दस्तावेज समेत लाखों के आभूषण की चोरी कर ली. इस संदर्भ में प्राथमिक विद्यालय डेढसैया में कार्यरत प्रभारी शिक्षिका संजू देवी ने नगर थाने में चोरी की शिकायत दी है.

सूचक ने बताया है कि वह मूल रूप से औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के महावर के रहने वाले हैं. वर्तमान में मलहचक आर्य पथ में जीतू प्रसाद के किराए के मकान में रहते हैं. शिकायतकर्ता ने बताया है कि स्कूल से आने के बाद रात करीब 9 बजे गेट में ताला बंद कर घर के सभी परिवार सो गये. सुबह उठा तो अपना पर्स खोजने लगे तो देखा कि पर्स गायब है, तब उन्हें शक हुआ कि घर में कुछ अनहोनी तो नहीं हुई है जिसके बाद वह कमरे में गए तो देखा कि रूम में रखा पेटी खुला पड़ा है एवं पेटी में रखे सोने का चेन, मंगल सूत्र, झुमका, अंगूठी, चांदी का पायल, कीमती कपड़े, मिक्सी समेत पांच से 6 लाख रुपए के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. सूचक ने बताया है कि पर्स में स्कूल के दस्तावेज भी थे जिसे चोर अपने साथ ले गए. हालांकि चोरी की घटना के बाद मेन गेट का ताला तो खोलकर चोर आसानी से फरार हो गए और परिवार के सदस्यों को भनक तक नहीं लगी. शिक्षिका ने बताया कि मेन गेट में ताला बंद करने के बाद चाबी को बगल में टांग दिया जाता है. उन्होंने आशंका व्यक्त किया है कि चोरी की घटना को अंजाम देने में अगल-बगल के संदिग्ध व्यक्ति का हाथ है जिसने घर की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >