Jehanabad : पुलिस ने शराब के नशे में 
दो को किया गिरफ्तार

शकुराबाद थाने की पुलिस ने बढ़ौना गांव से दो शराबी को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि बढ़ौना गांव निवासी मुकेश कुमार व विपिन कुमार शराब के नशे में होकर गांव में ही हंगामा कर रहा था जिसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दिया.

रतनी. शकुराबाद थाने की पुलिस ने बढ़ौना गांव से दो शराबी को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि बढ़ौना गांव निवासी मुकेश कुमार व विपिन कुमार शराब के नशे में होकर गांव में ही हंगामा कर रहा था जिसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दिया. सूचना पाकर डायल 112 की पुलिस गांव पहुंची और दोनों शराबी को गिरफ्तार कर थाने लाया जहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके बाद दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पाली थाने की पुलिस ने शराबी को भेजा जेल

काको. पाली थाने की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा मचाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसे नये संशोधित कानून के तहत जेल भेजा गया है. गिरफ्तार व्यक्ति लांजो गांव निवासी सियाराम कुमार बतया जाता है. मामले मे थाना प्रभारी कृष्णानंद ने बताया कि वह व्यक्ति दूसरी बार शराब सेवन के जुर्म में पकड़ा गया है. बताते चलें कि नये संशोधित क़ानून कानून के तहत पहली बार शराब सेवन करने पर जुर्माना लगाकर छोड़ दिये जाने का प्रावधान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >