जहानाबाद सदर अस्पताल में पांच फुट का सांप लेकर पहुंचा शख्स, देखने वालों की लगी भीड़

जहानाबाद सदर अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति पांच फुट लंबे सांप को लेकर इलाज के लिए पहुंचा। सांप को देखने के लिए भीड़ जुट गई। महिला का इलाज जारी है।

जहानाबाद सदर अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति पांच फुट लंबे सांप को लेकर इलाज कराने पहुंच गया. सांप को देखने के लिए अस्पताल में मरीजों और परिजनों की भीड़ जुट गई. दरअसल, रतनी फरीदपुर प्रखंड के बंधु बीघा गांव में खेत में काम करने के दौरान एक महिला को सांप ने डस लिया था.

खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डंसा

जानकारी के अनुसार, बंधु बीघा गांव की रहने वाली दिव्यंती देवी खेत में काम कर रही थीं. इसी दौरान एक बड़ा सांप निकला और उसने महिला को काट लिया. महिला के शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे लोग पहुंचे और सांप को घेरकर मार दिया.

डॉक्टर को पहचान बताने के लिए साथ लाए सांप

महिला के परिजन इलाज के लिए उसे जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर आए. साथ में मरे हुए सांप को भी एक डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले आए. परिजनों ने बताया कि सांप को इसलिए लाया गया, ताकि डॉक्टर उसकी पहचान कर सही इलाज कर सकें.

सांप की पहचान से इलाज में मिलती है मदद

सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सांप की पहचान होने से इलाज में आसानी होती है. सभी सांप जहरीले नहीं होते, ऐसे में हर मामले में एंटी स्नेक वैक्सीन की जरूरत नहीं पड़ती. जहरीले सांप के काटने पर एंटी स्नेक वैक्सीन देना जरूरी होता है.

महिला का इलाज जारी, अस्पताल में लगी रही भीड़

सांप को देखने के लिए सदर अस्पताल में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही. वहीं, महिला का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >