Jehanabad : 10 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

संध्या गश्ती के दौरान शनिवार को कलेर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उपाध्यायबिगहा गांव में शराब का धंधे धड़ल्ले रूप से किया जा रहा है. इस दौरान सूचना के बाद कलेर पुलिस ने उपाध्यायबिगहा गांव स्थित खेत में पुआल के गांज पास छापेमारी किया जहां एक व्यक्ति पुवाल के गांज से शराब निकाल कर बेच रहा था.

कलेर/मखदुमपुर. संध्या गश्ती के दौरान शनिवार को कलेर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उपाध्यायबिगहा गांव में शराब का धंधे धड़ल्ले रूप से किया जा रहा है. इस दौरान सूचना के बाद कलेर पुलिस ने उपाध्यायबिगहा गांव स्थित खेत में पुआल के गांज पास छापेमारी किया जहां एक व्यक्ति पुवाल के गांज से शराब निकाल कर बेच रहा था. पुलिस को देखते ही शराब सेवन कर रहे कुछ युवकों ने भागना शुरू कर दिया. इसके बाद इस धंधे में संलिप्त गिरिजा पासवान ग्राम उपाध्यक्षबिगहा को पुलिस ने दस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. मौके पर अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार युवक की पहचान गिरजा पासवान ग्राम उपाध्यायबिगहा का रहने वाला है. इस मामले को लेकर अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद एवं मध्य निषेध की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं टेहटा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पशु अस्पताल के समीप छापेमारी कर अंग्रेजी शराब बरामद किया है. शनिवार की शाम मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पशु अस्पताल के समीप लालू उर्फ धीरेंद्र कुमार शराब का धंधा करता है, जिस पर पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 46 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >