सावन की पहली सोमवारी पर जहानाबाद में महिलाओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा, लाल मंदिर में किया जलाभिषेक

Jahanabad First Sawan Somwari : सावन की पहली सोमवारी पर जहानाबाद में शिवभक्ति की धूम, गोरक्षणी देवी मंदिर से निकली शोभा यात्रा और लाल मंदिर में महिलाओं ने किया जलाभिषेक।

Jahanabad First Sawan Somwari : पवित्र सावन माह की पहली सोमवारी पर जहानाबाद शहर शिवभक्ति में सराबोर नजर आया. गोरक्षणी देवी मंदिर परिसर से महिलाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष, भक्ति गीतों और डीजे की धुन के बीच निकली यात्रा लाल मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.

गोरक्षणी देवी मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा

सावन की पहली सोमवारी पर सोमवार सुबह गोरक्षणी देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालु महिलाओं की भारी भीड़ जुटी. पारंपरिक और गेरुआ वस्त्रों में सजी महिलाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भव्य शोभायात्रा में हिस्सा लिया. यात्रा की शुरुआत होते ही हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

भक्ति गीतों से गूंज उठा शहर

डीजे पर बज रहे शिव भजनों के बीच श्रद्धालु महिलाएं भक्ति में झूमती नजर आईं. शोभायात्रा गोरक्षणी देवी मंदिर से निकलकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य बाजारों से होते हुए काको मोड़ तक पहुंची. रास्तेभर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. सड़कों के किनारे खड़े लोगों ने भी इस धार्मिक आयोजन का स्वागत किया.

लाल मंदिर में हुआ जलाभिषेक

काको मोड़ से लौटने के बाद शोभायात्रा हॉस्पिटल मोड़ स्थित प्रसिद्ध लाल मंदिर पहुंची. यहां श्रद्धालु महिलाओं ने कतारबद्ध होकर अनुशासित ढंग से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की.

महिलाओं की अनुशासित भागीदारी बनी आकर्षण

पूरे आयोजन में महिलाओं की बड़ी और अनुशासित भागीदारी सबसे खास रही. सैकड़ों महिलाओं ने धार्मिक आस्था और अनुशासन का परिचय देते हुए शोभायात्रा और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया. इससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और भक्तिमय माहौल बना रहा.

प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ आयोजन

पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इसके साथ ही सावन की पहली सोमवारी पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

Also Read : जहानाबाद के झारखंडी महादेव मंदिर में पहली सोमवारी पर उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, जयघोष से गूंजा परिसर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >