टीबी मुक्त भारत अभियान में जहानाबाद बिहार में तीसरे स्थान पर, 1.18 लाख आबादी की हुई स्क्रीनिंग

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जहानाबाद जिले ने राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है। जिले में 1.18 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग और जांच पूरी की गई है।

Jehanabad News: राज्य भर में चल रहे टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जहानाबाद जिले ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है. जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में चलाये गये विशेष अभियान के अंतर्गत 1,18,804 आबादी की रिकॉर्ड स्क्रीनिंग एवं जांच सफलतापूर्वक पूरी की गयी है. अभियान के दौरान संवेदनशील आबादी के एक्स-रे परीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जहानाबाद ने पूरे बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.

1,18,804 आबादी की हुई स्क्रीनिंग

अभियान के तहत जिले में बड़ी संख्या में लोगों की स्क्रीनिंग और जांच की गयी. संवेदनशील आबादी के एक्स-रे परीक्षण के पैरामीटर पर जहानाबाद को राज्य में तीसरा स्थान मिला है.

जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य केवल मरीजों की पहचान और उपचार सुनिश्चित करना नहीं है, बल्कि उन्हें समुचित पोषण एवं सहयोग उपलब्ध कराकर पूर्णतः स्वस्थ बनाना भी है.

छह माह तक टीबी मरीजों को मिलेगी पोषण किट

इसी क्रम में एल्केम लेबोरेट्रीज़ के सहयोग से जिले के सभी टीबी मरीजों के लिए टीबी फूड कम न्यूट्रिशन किट उपलब्ध करायी गयी है. यह पोषण किट आगामी छह माह तक नियमित रूप से टीबी प्रभावित मरीजों के बीच वितरित की जायेगी. इससे उपचार के दौरान मरीजों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकेगी और उपचार की सफलता दर में और अधिक वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी.

स्वास्थ्यकर्मियों और सहयोगी संस्थानों के प्रयास की सराहना

जिला पदाधिकारी ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सकों, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, निक्षय मित्रों तथा अभियान से जुड़े सभी सहयोगी संस्थानों के प्रयासों की सराहना की.

उन्होंने कहा कि जनभागीदारी, समयबद्ध स्क्रीनिंग, गुणवत्तापूर्ण जांच एवं पोषण सहायता के माध्यम से जहानाबाद टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है. यह जिला जल्द ही टीबी मुक्त जहानाबाद का लक्ष्य प्राप्त कर लेगा.

टीबी के लक्षण दिखने पर कराएं निःशुल्क जांच

जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखाई दें, तो वे निकटतम सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में निःशुल्क जांच एवं उपचार का लाभ अवश्य लें. उन्होंने लोगों से टीबी मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.

Also Read: छह माह से मानदेय नहीं मिलने पर फूटा सेविका-सहायिकाओं का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >