Jehanabad : रेलवे संघर्ष समिति ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

प्रखंड क्षेत्र के शहरतेलपा बाजार में रेलवे संघर्ष समिति मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव एवं जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर शर्मा ने बिहटा अरवल औरंगाबाद रेलवे लाइन के लिए पोस्टकार्ड भेजो एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया.

करपी . प्रखंड क्षेत्र के शहरतेलपा बाजार में रेलवे संघर्ष समिति मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव एवं जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर शर्मा ने बिहटा अरवल औरंगाबाद रेलवे लाइन के लिए पोस्टकार्ड भेजो एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लगातार रेलवे संघर्ष समिति के द्वारा हस्ताक्षर एवं पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है. यह पोस्टकार्ड एवं हस्ताक्षर अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री के नाम से चलाया जा रहा है. सैकड़ों पोस्ट कार्ड अभी तक प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री के कार्यालय में भेजा गया है. इन्होंने कहा कि वर्षों से पुरानी मांग है, बिहटा, अरवल, औरंगाबाद रेलवे लाइन का शीघ्र निर्माण कराया जाए. इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चालू की जाए, लगातार इसके लिए संघर्ष समिति के द्वारा जन आंदोलन एवं संघर्ष किया जा रहा है. आंदोलन के फलस्वरुप 120 किलोमीटर का सर्वे एवं डीपीआर बनाने की मांग केंद्र सरकार के द्वारा स्वीकार कर ली गई है. शेष के लिए आंदोलन चल रहा है. इन्होंने कहा कि जब तक रेलवे लाइन पूरी तरह बिछ नहीं जाता है तब तक हम लोग चैन से नहीं बैठेंगे तथा संघर्ष समिति लगातार आंदोलन करती रहेगी. इस मौके पर पूर्व मुखिया नंदकिशोर गुप्ता, सुरेंद्र यादव, कृष्ण कुमार, पंसस कैस मेहंदी, अशोक कुमार, रेलवे संघर्ष समिति के अन्य लोगों ने भी अपनी बातें रखीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >