Jehanabad : पिकअप वैन ने 40 भेड़ों को कुचला, 20 की गयी जान

अरवल-सहार सोन नदी पुल पर पिकअप ने 40 भेड़ों को कुचल डाला जिससे 20 की मौत हो गयी व 20 घायल है जिसका इलाज किया जा रहा है. घटना को लेकर आक्रोशित भेड़ों के मालिक द्वारा मुआवजे को लेकर सड़क जाम कर दिया गया, जिससे लगभग 3 घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा.

अरवल. अरवल-सहार सोन नदी पुल पर पिकअप ने 40 भेड़ों को कुचल डाला जिससे 20 की मौत हो गयी व 20 घायल है जिसका इलाज किया जा रहा है. घटना को लेकर आक्रोशित भेड़ों के मालिक द्वारा मुआवजे को लेकर सड़क जाम कर दिया गया, जिससे लगभग 3 घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा. इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार अरवल से आरा जा रही पिकअप वैन के चालक द्वारा अनियंत्रित होकर अरवल-सहार सोनपुर पर ठोकर मार दी जिसमें लगभग 20 भेड़ों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना से आक्रोशित भेड़ियों के मालिक द्वारा अरवल-सहार सोनपुर को अवरुद्ध कर दिया गया जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गयी और वाहनों की लंबी कतार लग गयी. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क जाम को छुड़ाया. घटना को लेकर भोजपुर जिला के तेतरिया के रहने वाले विजेंद्र पाल के द्वारा सदर थाने में आवेदन दी गयी है. घटना के बाद पिकअप वैन का चालक भागने में सफल रहा. जबकि पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >