Jehanabad News (अभय कुमार) : मोदनगंज – बंधुगंज फल्गु नदी सूर्य मंदिर के समीप चुनुकपुर गांव के ग्रामीणों ने एन एच 33 को जाम कर दिया. गांव के ही युवक पवन कुमार उर्फ पवन यादव अपने गांव के ही युवक नीतीश केवट से पांच हजार रुपए छीन लिया. वहीं गांव के ही एक और युवक पिंटू केवट से रंगदारी टैक्स लिया. इसकी सूचना दोनों युवकों ने 112 को दी.
बिहारशरीफ जाने वालों को हुई समस्या
दोनों युवकों ने बताया कि यहां पर लगातार इन लोगों के द्वारा छिनतई की घटना को अंजाम दिया जाता है. कल की घटना से आक्रोशित होकर चुनूकपुर के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जहानाबाद से बिहार शरीफ जाने वाले लोगों को 5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ रहा. घोसी थाना प्रभारी शैलेश कुमार लोगों से बात कर जाम तोड़वाने का प्रयास कर रहे हैं,साथ ही अवांछित तत्वों की पहचान कर गिरफ्तार करने की बात कही है.
Also Read : दरभंगा से कोलकाता की फ्लाइट सेवा बंद, हैदराबाद के लिए भी वीक में तीन दिन नहीं मिलेगी उड़ान
