Jehanabad News (अश्विनी कुमार) : कम समय में ज्यादा फायदा देने का झांसा देकर गुजरात की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने इंजीनियर को अपने जाल में फंसाया और लाखों रुपए की ठगी कर ली इस संदर्भ में नगर थाना क्षेत्र के माधव नगर के रहने वाले इंजीनियर वैदेही शरण शर्मा ने साइबर थाने में जालसाजी की प्राथमिक दर्ज कराई है. सूचक ने बताया है कि वह गुजरात के एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 2,82,000 का इन्वेस्टमेंट किया था.
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
कंपनी को सरकार से मान्यता प्राप्त है, जिसकी वजह से विश्वास कर प्राइवेट कंपनी के अलग-अलग प्लान में 2,82,000 जमा किए थे, लेकिन कंपनी सैकड़ो लोगों का करोड़ों रुपये जमा पूंजी लेकर अचानक गायब हो गई. स्थाई रूप से घोसी थाना क्षेत्र के नंदना गांव के रहने वाले ठगी के शिकार हुए शिकायतकर्ता ने बताया है कि कंपनी के कई लोक लुभावन प्लान के जाल में सैकड़ो लोगों फंसे हैं. साइबर थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर उक्त जालसाजी करने वाली कंपनी को ढूंढ कर अग्रेत्तर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.
Also Read : बिहार के 19 जिलों में आज IMD का येलो अलर्ट, तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना
