जहानाबाद में पानी में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत, खेत में तैरता मिला शव, गांव में पसरा मातम

बिहार के काको में शौच के लिए निकले 13 वर्षीय अंकित कुमार की पानी में डूबने से मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।

काको. थाना क्षेत्र के रामजीकुंवर गांव में पानी में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव निवासी स्वर्गीय संजय कुमार अकेला के इकलौते पुत्र अंकित कुमार उर्फ साधु के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मंगलवार सुबह घर से निकला था बालक

मिली जानकारी के अनुसार, अंकित कुमार मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे शौच के लिए घर से निकला था. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा. काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. मंगलवार से ही परिजन और ग्रामीण आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रहे थे.

धान के खेत के पास पानी में मिला शव

इसी बीच बुधवार की सुबह एक किसान धान के खेत की ओर से लौट रहा था. इसी दौरान उसकी नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी. शव देखकर किसान ने शोर मचाया. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी से शव को बाहर निकाला.

पानी में तैरता मिला बच्चे का शब | Prabhat Khabar Network

शव मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

शव की पहचान अंकित कुमार के रूप में होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बेटे का शव देखते ही मां दहाड़ मारकर रोने लगी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर काको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया.

इकलौते बेटे की मौत से मां पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जाता है कि अंकित अपने भाई-बहनों में इकलौता था. उसके पिता और एक बहन की पूर्व में ही मौत हो चुकी है. मां मजदूरी कर किसी तरह अपने इकलौते बेटे का भरण-पोषण कर रही थी. बेटे की मौत से मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

ALSO READ : जहानाबाद: अवैध बालू भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 33 हजार सीएफटी बालू जब्त, 40 लाख जुर्माना भी लगाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बैकुंठ कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >