Jehanabad : मखदुमपुर में घायल युवक की इलाज के दौरान गयी जान

सोनवां-मखदुमपुर रोड के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दिया था जिसका इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी.

मखदुमपुर . सोनवां-मखदुमपुर रोड के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दिया था जिसका इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार की देर रात सोनवां-मखदुमपुर रोड के पर अज्ञात अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मार दिया था जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल युवक छज्जोपुर गांव निवासी बबलू कुमार है. घायल युवक को स्थानीय लोग एवं पुलिस सहायता वाहन 112 नंबर के सहयोग से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. हालांकि थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि घटना के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है. युवक को अपराधियों ने पीछे से सिर में गोली मारी थी जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक इसमें प्राथमिकी नहीं किया गया है. फर्दबयान एवं परिजनों के द्वारा आवेदन देने की प्रतीक्षा की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >