Jehanabad : गांव-गांव जाकर नल जल और चापाकल की खराबी को करें ठीक

सांसद डॉ सुरेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक आज समाहरणालय सभाकक्ष अरवल में आयोजित की गयी. समीक्षा के क्रम में सांसद द्वारा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल को निदेशित किया गया कि गांव-गांव जाकर हर घर नल जल, मोटर की खराबी एवं चापकल की जरूरतों की समीक्षा करेंगे.

अरवल. सांसद डॉ सुरेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक आज समाहरणालय सभाकक्ष अरवल में आयोजित की गयी. समीक्षा के क्रम में सांसद द्वारा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल को निदेशित किया गया कि गांव-गांव जाकर हर घर नल जल, मोटर की खराबी एवं चापकल की जरूरतों की समीक्षा करेंगे. एवं उसके अनुसार कार्यों को निष्पादित करेंगे. मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान के लिए कुल 57 स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है एवं 11-खेल मैदान का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है. इस पर सांसद द्वारा खेल मैदान को विकसित करने के लिए निर्देशित किया गया. जीविका बिहार सरकार की बहुत ही जनोपयोगी एवं महत्वकांक्षी योजना है तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इसका प्रचार-प्रसार कर जन-जन तक पहुंचाने हेतु निदेशित किया गया. सांसद द्वारा मध्याह्न भोजन योजना को निदेशित किया गया कि नियमित संचालन जिले के सभी प्राथमिक उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सुचारू रूप से करें. साथ ही निर्देशित किया गया कि वासिलपुर से स्थानान्तरित विद्यालय को पुनः स्थापित किया जाय. वैसे विद्यालय, जो जमीन के आभाव में निजी मकान में संचालित है, उसकी सूची जन प्रतिनिधिगण को उपलब्ध कराई जाये. तथा अंचल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाय. जिला उधोग केन्द्र द्वारा बताया गया कि निर्धारित लक्ष्य 90 के विरूद्ध 210 आवेदन पत्रों को विभिन्न बैंक शाखाओं में भेजा गया है. भेजे गये आवेदन पत्र के विरूद्ध बैंक शाखाओं द्वारा 73 आवेदन पत्रों को स्वीकृत गया, जो निर्धारित लक्ष्य का 80 प्रतिशत है. 57 आवेदकों को ऋण का भुगतान किया गया है. इस पर सांसद द्वारा जिला उद्योग केन्द्र अरवल को निदेशित किया गया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक कुल लक्ष्य 22578 के विरूद्ध जिला द्वारा शत-प्रतिशत लाभुकों को स्वीकृति प्रदान करते हुए 22333 आवासों को पूर्ण भी कराया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 98.91 प्रतिशत है. शेष 245 अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने के लिए जिला प्र���ासरत है. आपूर्ति पदाधिकरी द्वारा बताया गया कि जनवरी 2024 से मार्च 2025 तक कुल 4462 राशन कार्ड में नाम का संशोधन एवं विखंडन किया गया है तथा यह काम लगातार जारी है. सांसद द्वारा आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जरूरतमंद गरीब परिवारों को चिन्हित करते हुए राशन कार्ड बनाने का कार्य करें. सांसद द्वारा विभिन्न विभागों यथा- लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, नगर परिषद, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बाल संरक्षण इकाई, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, लघु सिंचाई प्रमंडल, भवन प्रमंडल, राजस्व इत्यादि की समीक्षा की गई. तथा संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि ससमय कार्य को पूर्ण करें. बैठक में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव, विधायक महानन्द सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी, एम एलसी अवधेश नारायण सिंह के प्रतिनिधि के रूप में जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी एवं कुर्था विधान सभा क्षेत्र के प्रतिनिधि एवं उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार के साथ जिलास्तरीय सभी पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >