जहानाबाद में हर घर नल-जल योजना फेल, दो गांवों के सैकड़ों परिवार निजी सबमर्सिबल के सहारे

घोसी के मोकमबिगहा और गिरधपुर गांव में नल-जल योजना लंबे समय से बंद है। ग्रामीण पेयजल के लिए निजी सबमर्सिबल पर निर्भर हैं। प्रशासन से जल्द सुधार की मांग की गई है।

घोसी: भारथु पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मोकमबिगहा और गिरधपुर गांव में हर घर नल-जल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है. दोनों गांवों में मिनी पानी टंकी का निर्माण कराया गया और घरों तक पाइपलाइन भी बिछाई गई, लेकिन नलों में पानी नहीं आने से लोग पेयजल के लिए निजी सबमर्सिबल पर निर्भर हैं.

बंद पड़ी हैं मिनी पानी टंकियां

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गांवों में स्थापित मिनी पानी टंकियां लंबे समय से बंद पड़ी हैं. घरों तक नल लगाए गए हैं, लेकिन जलापूर्ति नहीं होने से पूरी योजना बेकार साबित हो रही है. इससे लोगों को रोजाना पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है.

निजी सबमर्सिबल से मिल रहा पेयजल

मोकमबिगहा गांव में करीब 600 अनुसूचित जाति की आबादी रहती है. सरकारी योजना से पानी नहीं मिलने के कारण गांव के एक व्यक्ति ने अपने निजी सबमर्सिबल से लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया है. इसी पानी से सैकड़ों परिवार अपनी दैनिक जरूरतें पूरी कर रहे हैं.

गिरधपुर गांव की भी यही स्थिति

गिरधपुर गांव में भी नल-जल योजना बंद पड़ी है. यहां भी एक स्थानीय व्यक्ति अपने निजी सबमर्सिबल के जरिए ग्रामीणों को पानी उपलब्ध करा रहा है. दोनों गांवों में सरकारी व्यवस्था के बजाय निजी संसाधनों के भरोसे पेयजल की आपूर्ति हो रही है.

योजना की जांच और जलापूर्ति बहाल करने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से नल-जल योजना शुरू की थी, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण इसका लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से योजना की जांच कर जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >