जहानाबाद में पईन में डूबने से 53 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, शौच के लिए निकले थे घर से

जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र में शौच के लिए निकले 53 वर्षीय बुजुर्ग की पईन में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जहानाबाद. जिले के काको थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तरसेरथू गांव के समीप शनिवार की सुबह शौच के लिए घर से निकले 53 वर्षीय बुजुर्ग की पईन में डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान उत्तरसेरथू गांव निवासी श्रवण बिन्द के रूप में की गयी है.

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन हुए चिंतित

जानकारी के अनुसार, श्रवण बिंद शनिवार की सुबह शौच जाने की बात कहकर घर से निकले थे. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को उनकी चिंता हुई. इसी बीच ग्रामीणों ने पईन में एक शव पड़े होने की सूचना दी.

ग्रामीणों की सूचना पर हुई शव की पहचान

सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. शव की पहचान श्रवण बिंद के रूप में की गयी. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर काको थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

खेतों में बोरिंग और सिंचाई पर बंपर छूट: प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत किसानों को 55% तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >