जहानाबाद DM छिरिङ वाई भूटिया ने दिया निर्देश, एनीमिया मुक्त जिले के लिए जांच, उपचार और फॉलोअप पर जोर

जहानाबाद की जिला पदाधिकारी ने एनीमिया, एनसीडी और यक्ष्मा अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने जांच, उपचार, दवा वितरण और फॉलोअप को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए.

Jehanabad DM News : जहानाबाद की जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से एनीमिया मुक्त बिहार, एनसीडी एवं यक्ष्मा अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में जांच, उपचार, दवा वितरण, फॉलोअप और डेटा प्रविष्टि से जुड़े कार्यों की प्रखंडवार समीक्षा की गई.

प्रतिदिन प्रति पंचायत 50 लोगों की जांच का लक्ष्य

समीक्षा के दौरान एनीमिया, एनसीडी एवं यक्ष्मा जांच की प्रखंडवार दैनिक प्रगति पर चर्चा की गई. सभी प्रखंडों को प्रतिदिन प्रति पंचायत 50 व्यक्तियों की जांच का लक्ष्य हर हाल में प्राप्त करने का निर्देश दिया गया.

जहानाबाद डीएम छिरिङ वाई भूटिया

लाभार्थियों को समय पर उपलब्ध कराई जाए IFA दवा

जिला पदाधिकारी ने हीमोग्लोबिन स्तर के अनुरूप लाभार्थियों को लाल, नीली और गुलाबी आईएफए गोली के साथ आईएफए सिरप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने पर जोर दिया. साथ ही यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि किसी भी स्वास्थ्य संस्थान पर दवा की कमी नहीं हो.

जांच और दवा वितरण का होगा पूरा रिकॉर्ड

बैठक में प्रत्येक जांच और आईएफए वितरण का सही एवं पूर्ण दस्तावेजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. एनीमिया एवं एनसीडी से संबंधित डेटा की प्रविष्टि संबंधित ऐप या गूगल शीट पर प्रतिदिन शाम 4 बजे तक अनिवार्य रूप से करने को कहा गया.

यक्ष्मा मरीजों की समय पर पहचान पर जोर

यक्ष्मा जांच की संख्या बढ़ाने के साथ संभावित मरीजों की समय पर पहचान करने के निर्देश दिए गए. निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप अभियान की प्रगति सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया.

ऑनलाइन मीटिंग करती DM छिरिङ वाई भूटिया

कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों में होगी सुधारात्मक कार्रवाई

जिला एवं प्रखंड स्तर के स्वास्थ्य पदाधिकारियों को आपसी समीक्षा कर कम उपलब्धि के कारणों की पहचान करने को कहा गया. इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

जांच, उपचार और फॉलोअप को दी गई प्राथमिकता

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एनीमिया मुक्त जहानाबाद अभियान में जांच, उपचार, दवा वितरण, फॉलोअप एवं डेटा प्रविष्टि के हर स्तर पर गुणवत्तापूर्ण कार्य करना प्राथमिकता है. साथ ही निर्धारित लक्ष्य को समय पर प्राप्त करने के निर्देश दिए गए.

ALSO READ : PHOTOS : जहानाबाद DM ने दौड़ में मारी बाजी, आईं फर्स्ट, तस्वीरों में देखें छिरिङ वाई भूटिया का जोशीला अंदाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >