जहानाबाद में भारतीय सेना के जवान अवधेश प्रसाद को नम आंखों से अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि देने उमड़े हजारों लोग

Jehanabad Army Soldier dies : जहानाबाद के पुनीत बिगहा निवासी भारतीय सेना के जवान नायक अवधेश प्रसाद का लेह में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया. पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी. उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव पुनीत बिगहा में किया जाएगा.

Jehanabad Army Soldier dies : जिले के नौरु पंचायत अंतर्गत पुनीत बिगहा गांव निवासी एवं भारतीय सेना के जवान नायक अवधेश प्रसाद का लेह में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से निधन हो गया. गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजन, ग्रामीण और शुभचिंतकों ने तिरंगा लेकर अपने वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान ‘शहीद अवधेश अमर रहें’ और ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, तब तक तेरा नाम रहेगा’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा.

लेह में बिगड़ी तबीयत, दिल्ली में तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार नायक अवधेश प्रसाद भारतीय सेना की आर्टिलरी यूनिट में लेह में तैनात थे. ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया.

सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर सेना के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग पहुंचे. नायक अवधेश प्रसाद का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पुनीत बिगहा में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा.

Also Read: बिहार में 6715 करोड़ रुपये से बदलेगी गांवों की तस्वीर, नई रोजगार योजना लागू, सरकार ने बताया पूरा रोडमैप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >