Jehanabad : ट्रक व पिकअप की टक्कर में अधेड़ की गयी जान

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी गांव के समीप एनएच 139 पर ट्रक और पिकअप की टक्कर में एक की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

अरवल. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी गांव के समीप एनएच 139 पर ट्रक और पिकअप की टक्कर में एक की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना के दिशा से एक पिकअप वैन आ रही थी जिस पर संस्कृत कार्यक्रम से लौट रहे लोग उस पर सवार थे. जबकि विपरीत दिशा में आ रही अज्ञात ट्रक की सीधी टक्कर में पिकअप वैन पर सवार सासाराम निवासी 50 वर्षीय दशरथ राम की मौत हो गई. जबकि घटना में रामदयाल पासवान और पुतियारी पासवान गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में कराया गया. मामले को लेकर सदर थाने में अज्ञात ट्रक चालक के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिले में आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं इसपर लगात नहीं लगा पा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >