Jehanabad : महेंदिया में नाली सफाई को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

महेंदिया थाना क्षेत्र के जइबिगहा गांव में नाली की सफाई (उड़ाही) को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोग घायल हो गये. इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ महेंदिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

कलेर. महेंदिया थाना क्षेत्र के जइबिगहा गांव में नाली की सफाई (उड़ाही) को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोग घायल हो गये. इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ महेंदिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पहले पक्ष की ओर से मैत्री देवी, पति रामानंद पासवान ने थाने में दर्ज कराए गए आवेदन में आरोप लगाया कि उनकी बेटी रूपा कुमारी के साथ मनीष कुमार और दो अन्य लड़कों ने छेड़खानी की नियत से मारपीट की. मैत्री देवी ने बताया कि आरोपियों ने उनकी बेटी का दुपट्टा छीन लिया और अभद्र व्यवहार किया. इस मामले में महेंदिया थाना कांड संख्या 84/25 के तहत मनीष कुमार, मीना देवी और अमृता कुमारी और अन्य को नामजद किया गया है. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से मीना देवी, पति सरजू पासवान ने भी महेंदिया थाना कांड संख्या 85/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई. मीना देवी ने रूपा कुमारी, पिता राम नंदन पासवान, सुमंती देवी, सुधीर पासवान, सुधीर कुमार, रणधीर कुमार, पप्पू कुमार और दिनेश कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों के बीच नाली की सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया, जिसमें दोनों तरफ से लोगों को चोटें आईं. महेंदिया थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार यह विवाद लंबे समय से चली आ रही आपसी रंजिश का भी परिणाम हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >