जहानाबाद में लगातार 270वें रविवार हुआ पौधरोपण, युवाओं ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प

जहानाबाद में अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई ने 270वें साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के लिए संकल्प लिया. शुभ अवसरों पर पौधा लगाने की अपील भी की गई.

Jehanabad News: अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जहानाबाद की ओर से लगातार 270वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन रामकृष्ण परमहंस विद्यालय परिसर में किया गया. कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए विभिन्न प्रकार के छायादार पौधे लगाए गए. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया.

पौधों की देखभाल और संरक्षण का लिया संकल्प

इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के धनंजय कुमार और अजीत कुमार ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की अमूल्य धरोहर भी हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का दायित्व निभाना चाहिए.

अरवल में भी लगातार छठे रविवार हुआ पौधरोपण

इसी क्रम में प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जहानाबाद के सहयोग से प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, अरवल की ओर से भी लगातार छठे रविवार आशीष मेहता की निजी भूमि पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. दोनों जिलों में एक साथ चल रहे साप्ताहिक पौधरोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया.

शुभ अवसरों पर पौधा लगाने की अपील

प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने आमजन से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, अन्य शुभ अवसरों और पूर्वजों की स्मृति में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं. साथ ही पौधे की नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण के इस जनआंदोलन को और मजबूत करने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में गायत्री परिवार के रंगेश कुमार, कौशल कुमार, शिशुपाल सिंह, परमेन्द्र कुमार, पिंटू कुमार, शुभम कुमार, सार्थक सैनी, गौतम कुमार, सन्नी कुमार सहित विद्यालय के छात्र उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >