Jehanabad : मुबारकपुर में 1000 लीटर जावा महुआ किया गया नष्ट

वंशी थाना क्षेत्र के आजाद नगर तथा मुबारकपुर गांव में गुप्त सूचना मिलते ही शराब के मामले में छापेमारी अभियान चलाया गया. वंशी थानाध्यक्ष संजीव कुमार राय ने बताया कि एएलटीएफ तथा वंशी पुलिस ने संयुक्त रूप से आजाद नगर तथा मुबारकपुर गांव में शराब के मामले में छापेमारी किया गया.

वंशी. वंशी थाना क्षेत्र के आजाद नगर तथा मुबारकपुर गांव में गुप्त सूचना मिलते ही शराब के मामले में छापेमारी अभियान चलाया गया. वंशी थानाध्यक्ष संजीव कुमार राय ने बताया कि एएलटीएफ तथा वंशी पुलिस ने संयुक्त रूप से आजाद नगर तथा मुबारकपुर गांव में शराब के मामले में छापेमारी किया गया. इस दौरान आजाद नगर गांव में छापेमारी के दौरान 1000 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया गया. वहीं शराब बनाने के उपकरण को विनष्ट किया गया. जबकि मुबारकपुर गांव में छापेमारी के दौरान शराब तस्कर भाग निकला. उन्होंने बताया कि शराब धंधेबाज को पकड़ने के लिए पुलिस बराबर छापेमारी अभियान चला रही है लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब धंधेबाज भाग निकल जा रहे हैं. पुलिस को आज़ाद नजर गांव में देसी शराब भट्ठी खोले जाने की गुप्त सूचना मिली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >