जहानाबाद: 17-18 जून को घोषी में लगेगा जन कल्याण शिविर, तैयारियों की समीक्षा

Jahanabad News: जनसहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गयी. शिविर का उदे्श्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और शिकायतों के त्वरित निपटारा करना है.

घोषी (जहानाबाद) से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
Jahanabad News: प्रखंड कार्यालय परिसर में 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारियों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीता कुमारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ सरीता कुमारी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है.

विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे

शिविर में लोग अपनी शिकायतों और समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा कर सकेंगे, जिनका संबंधित विभागों द्वारा मौके पर निष्पादन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे. साथ ही लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की जाएगी.

शिविर के दौरान आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजना, निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड तथा मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा.

शिविर में आने के लिए लोगों से अपील की

बैठक में शिविर के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. अधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.

Also Read: जहानाबाद में इबोला अलर्ट: विदेश यात्रा कर लौटे लोगों की होगी विशेष मॉनिटरिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >