बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी से घर लौट रहे कृषि विभाग के कर्मचारी की मौत, बाइक के सामने अचानक आ गया जानवर

Jahanabad News: जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में कृषि विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई. ड्यूटी से घर लौट रहे कर्मचारी की बाइक सड़क पर अचानक आए जानवर से टकराकर अनियंत्रित हो गई. गंभीर रूप से घायल कर्मचारी ने इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया.

Jahanabad News: (सुनील शर्मा की रिपोर्ट)
जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कृषि विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई. मृतक की पहचान कोर्रा गांव निवासी 38 वर्षीय शैलेश शर्मा उर्फ केशरी के रूप में की गई है. उनकी असामयिक मौत से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शैलेश शर्मा गया जिले के नौ माइल स्थित कृषि फार्म में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे. बीते रात वे अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान घोसी थाना क्षेत्र के कुर्रे नहर स्थित मायाबिगहा गांव के समीप अचानक सड़क पर एक जानवर आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

पटना लाने के दौरान हुई मौत

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें तत्काल उठाकर जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया. परिजन उन्हें इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

मृतक का पोस्टमार्टम पटना पीएमसीएच में कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई. शैलेश शर्मा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ग्रामीणों ने बताया कि शैलेश शर्मा मिलनसार और मेहनती स्वभाव के व्यक्ति थे उनके निधन से गांव ने एक जिम्मेदार और कर्मठ व्यक्ति को खो दिया है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है तथा लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं.

ALSO READ: जहानाबाद में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, स्कूटी से 6 बोतल बियर के साथ युवक गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >