जहानाबाद में बिजली पोलों पर तारों का मकड़जाल बना खतरा, डीपी व्यवस्था हुई बेअसर

Jahanabad News: जहानाबाद शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली के पोलों पर तारों का मकड़जाल देखने को मिल रहा है. इससे न केवल उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है, बल्कि विद्युतकर्मियों के लिए भी फॉल्ट सुधार कार्य चुनौतीपूर्ण बन गया है. स्थिति यह है कि पोलों पर लगे डीपी महज शोभा की वस्तु बनकर रह […]

Jahanabad News: जहानाबाद शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली के पोलों पर तारों का मकड़जाल देखने को मिल रहा है. इससे न केवल उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है, बल्कि विद्युतकर्मियों के लिए भी फॉल्ट सुधार कार्य चुनौतीपूर्ण बन गया है. स्थिति यह है कि पोलों पर लगे डीपी महज शोभा की वस्तु बनकर रह गए हैं और अधिकांश कनेक्शन सीधे तारों से जोड़ दिए गए हैं.

करीब दो से तीन वर्ष पूर्व विद्युत विभाग ने खुले नंगे तारों को हटाकर अधिकांश स्थानों पर कवर्ड वायर लगाए थे. इसके साथ ही पोलों पर डीपी भी लगाए गए थे, ताकि उपभोक्ताओं को व्यवस्थित कनेक्शन उपलब्ध कराया जा सके और अवैध कनेक्शन पर रोक लगाई जा सके. डीपी में निर्धारित संख्या में कनेक्शन जोड़ने की व्यवस्था होती है, जिससे स्पार्किंग और कार्बन जमने की संभावना काफी कम रहती है.

डीपी खराब होने पर बढ़े डायरेक्ट कनेक्शन

शुरुआती दिनों में यह व्यवस्था प्रभावी साबित हुई, लेकिन समय के साथ डीपी के सॉकेट खराब होने लगे. कई स्थानों पर कनेक्शन जलने या ढीला होने के बाद डीपी की मरम्मत कराने के बजाय उपभोक्ताओं के तार सीधे मुख्य लाइन से जोड़ दिए गए. नए उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के बावजूद नई डीपी नहीं लगाए गए, जिससे समस्या और गंभीर होती चली गई.

मरम्मत के अभाव में बेकार होती गईं डीपी

जानकारों के अनुसार, कई डीपी में पहले कुछ सॉकेट खराब हुए, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने से पूरी डीपी अनुपयोगी हो गई. पिछले दो-तीन वर्षों में शहर के अधिकांश डीपी या तो पूरी तरह खराब हो गए हैं या उनमें सीमित संख्या में ही कनेक्शन संचालित हो रहे हैं. परिणामस्वरूप बिजली के पोलों पर तारों का जाल फैल गया है.

फॉल्ट सुधार में विद्युतकर्मियों को हो रही परेशानी

इस स्थिति का असर फॉल्ट सुधार कार्यों पर भी पड़ रहा है. किसी उपभोक्ता के कनेक्शन में खराबी आने पर लाइनमैन को पोल पर चढ़कर संबंधित तार खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है. कई बार तारों के उलझाव के कारण मरम्मत कार्य में अधिक समय लग जाता है.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

कार्यपालक विद्युत अभियंता डॉ. नंदलाल चौधरी ने बताया कि शहर में कुछ डीपी खराब हैं, जबकि पर्याप्त संख्या में डीपी उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी के कारण लोड शेडिंग कर डीपी लगाने का कार्य शुरू करना उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन सकता है. मौसम में सुधार होते ही नई डीपी लगाकर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा.

ALSO READ: Jehanabad News : जानें शहर के मंदिरों में की जाने वाली पूजा-अर्चना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >