जहानाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, हत्या-अपहरण के कई अपराधी गिरफ्तार, अगवा युवती बरामद

Jahanabad News: जहानाबाद पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान में हत्या और अपहरण के आरोपी समेत नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक अपहृता को भी सकुशल बरामद किया गया है.

Jahanabad News: (संजय अनुराग की रिपोर्ट)
जहानाबाद में जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में हत्या और अपहरण के आरोपी समेत नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने एक अपहृता को भी बरामद करने में सफलता हासिल की है.

हत्या और अपहरण के आरोपी दबोचे गए

भेलावर थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी टेहटा थाना क्षेत्र के चिलोरी गांव का निवासी बताया जाता है. वहीं काको थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त सोनू पांडे को गिरफ्तार किया है. सोनू पांडे रोहतास जिले का रहने वाला है.

शराब कारोबार और सेवन के खिलाफ कार्रवाई

पाली थाना पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में गणेश मांझी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वह पाली थाना क्षेत्र के उत्तर सेरथू गांव का निवासी है और लंबे समय से शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त बताया जा रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया.

इसके अलावा सिकरिया, टेहटा और काको थाना क्षेत्रों में शराब सेवन के खिलाफ चलाए गए अभियान में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं नगर थाना पुलिस ने एक गैर-जमानती वारंट (नॉन बेलेबल वारंट) के मामले में वांछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है.

134 किलो जावा महुआ बरामद

पुलिस द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से 134 किलो जावा महुआ बरामद किया गया. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

वाहन जांच में 33 हजार रुपये जुर्माना

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 33 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.

ALSO READ: RJD नेता शिवचंद्र राम के समर्थन में उतरे तेज प्रताप यादव, बोले- निराशाजनक और निंदनीय व्यवहार हुआ है, मैं उनके साथ खड़ा हूं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >