जहानाबाद में बड़ी वारदात टली, पिस्टल और कारतूस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Jahanabad Crime News: जहानाबाद मखदुमपुर में वारदात की तैयारी कर रहे एक अपराधी को पुलिस ने पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर उसके दो सहयोगियों को भी पुलिस ने दबोच लिया. पूछताछ में तीनों ने चोरी की कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है, पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है.

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jahanabad Crime News:
जहानाबाद मखदुमपुर थाना क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे एक अपराधी को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो सहयोगियों को भी धर दबोचा. कार्रवाई रेलवे फाटक के पास स्थित एक किराये के मकान में की गई.

पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी

पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने बताया कि मखदुमपुर थाना को सूचना मिली थी कि अक्षय कुमार अपने साथियों के साथ हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए पहुंची पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल की मदद से पकड़ लिया गया.

कमरे की तलाशी में मिला हथियार और कारतूस

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मकरपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अक्षय कुमार के रूप में हुई है. उसके कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक पिस्टल, एक मैगजीन, छह जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और 13,500 रुपये नकद बरामद किए.

निशानदेही पर दो और अपराधी गिरफ्तार

अक्षय कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो सहयोगियों सागर कुमार और मंटू कुमार उर्फ मंटू राज को भी गिरफ्तार कर लिया. दोनों पहले से चोरी के एक मामले में नामजद अभियुक्त बताए जा रहे हैं.

पूछताछ में कई चोरियों का खुलासा

पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बंद घरों में चोरी, मोटरसाइकिल चोरी और बैटरी चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

न्यायिक हिरासत में भेजे जाएंगे आरोपी

पुलिस ने बरामद हथियार और अन्य सामान को जब्त कर लिया है. तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

ALSO READ: पटना के फतुहा में खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >