जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग पर दौलतपुर मोड़ पर सड़क के बीच नाले से हादसे का खतरा, दोपहिया वाहन चालक परेशान

Jahanabad News: जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग पर दौलतपुर मोड़ के पास सड़क के बीच बने नाले से हादसे का खतरा बढ़ गया है. नाले के दोनों ओर बने गड्ढों और असमान सड़क से दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं. स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत और सड़क समतलीकरण की मांग की है.

Jahanabad News: जहानाबाद सदर. जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग पर शहर के दौलतपुर मोड़ के पास बीच सड़क में बनाया गया नाला अब लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है. नाले के दोनों ओर सड़क पर गहरे गड्ढे और उबड़-खाबड़ सतह बन जाने से वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है.

दोपहिया वाहन चालकों के लिए बढ़ा खतरा

इस स्थान से गुजरने वाले बड़े वाहनों को भी परेशानी होती है, जबकि दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार यहां आए दिन बाइक सवार असंतुलित होकर गिर जाते हैं और चोटिल हो रहे हैं. सावधानी बरतने के बावजूद दुर्घटना का खतरा बना रहता है.

अधूरे निर्माण से बनी समस्या

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले के निर्माण के दौरान सड़क को सही तरीके से समतल नहीं किया गया. रेलवे अंडरपास क्षेत्र में जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने यह नाला बनाया था, ताकि पानी को सड़क पार कर नदी की ओर निकाला जा सके.

बताया जाता है कि निर्माण कार्य दो हिस्सों में किया गया था. एक तरफ काम पूरा कर सड़क को समतल कर दिया गया, लेकिन दूसरी तरफ काम अधूरा छोड़ दिए जाने से गड्ढे और ठोकर बन गए हैं, जिससे यह स्थान हादसे का हॉटस्पॉट बन गया है.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

कार्यपालक अभियंता, नेशनल हाईवे इंद्रजीत कुमार आर्य ने बताया कि दौलतपुर मोड़ के पास नाले से जुड़ी समस्या को दो दिनों के भीतर ठीक कर दिया जाएगा. दोनों ओर ढलाई कार्य कराने का निर्देश संवेदक को दे दिया गया है.

Jahanabad News: जहानाबाद में बिजली पोलों पर तारों का मकड़जाल बना खतरा, डीपी व्यवस्था हुई बेअसर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >