Jehanabad News : (संजय अनुराग की रिपोर्ट)
हुलासगंज थाना क्षेत्र के जयनंदन बीघा गांव में मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर देवर और भाभी की पिटाई कर दी. इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, गांव के शराबी चौधरी का कुछ लोगों से विवाद हो गया था. विवाद बढ़ने पर आरोप है कि संबंधित लोग उनके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे. इस दौरान शराबी चौधरी को बचाने पहुंचीं उनकी भाभी पिंकी देवी के साथ भी मारपीट की गई.
सदर अस्पातल में चल रहा इलाज
मारपीट में देवर-भाभी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पीड़ित शराबी चौधरी ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग हैं, जो अक्सर छोटी-छोटी बातों पर रंगदारी और मारपीट करते हैं. उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
