कलेर में सैकड़ों ग्रामीणों ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा इलाका

कलेर के पहलेजा पंचायत में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

Arwal News : कलेर प्रखंड के पहलेजा ग्राम पंचायत में सोमवार को हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गयी. पंचायत भवन से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए. भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में रंग गया.

पंचायत भवन से शुरू होकर जय बिगहा पहुंची यात्रा

तिरंगा यात्रा पहलेजा पंचायत भवन से शुरू होकर पहलेजा गांव, तिवारी टोला, मेहंदिया बाजार, प्रभु टोला होते हुए जय बिगहा पहुंची. रास्ते में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया और तिरंगे के सम्मान में देशभक्ति के नारे लगाए.

महिला, युवा और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

यात्रा में महिलाओं, युवाओं और पुरुषों के साथ पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. जीविका दीदियों, आशा कार्यकर्ताओं, ग्राम रक्षा दल, सफाई कर्मियों और महादलित टोला के लोगों की भी सहभागिता रही.

राष्ट्रप्रेम और एकता का दिया संदेश

मुखिया मुंद्रिका सिंह यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और तिरंगे के सम्मान का संदेश प्रत्येक घर तक पहुंचाना है. उन्होंने पंचायतवासियों से राष्ट्रीय पर्व और देशभक्ति से जुड़े आयोजनों में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की.

यात्रा में कलेर के अंचल पदाधिकारी अतुल राहुल, पंचायत समिति प्रतिनिधि लक्ष्मण कुमार, जीविका दीदी उर्मिला देवी व अनीता देवी, आशा कार्यकर्ता पूनम देवी व मधु देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. यात्रा विभिन्न गांवों और टोलों से गुजरते हुए जय बिगहा में संपन्न हुई.

तिरंगा यात्रा में शामिल मुखिया अंचलाधिकारी, | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anjani kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >