Jehanabad : नवपदस्थापित प्रधानाध्यापकों को सौंपे विद्यालय का प्रभार : डीइओ

उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक हर हाल में नवपदस्थापित प्रधानाध्यापक को विद्यालय का संपूर्ण प्रभार हस्तगत करें.

अरवल. उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक हर हाल में नवपदस्थापित प्रधानाध्यापक को विद्यालय का संपूर्ण प्रभार हस्तगत करें. जिला शिक्षा पदाधिकारी असगर अली खां ने आदेश जारी किया है कि कतिपय उत्क्रमित उच्च विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापकों द्वारा नव पदस्थापित प्रधानाध्यापकों को प्रभार नहीं दिया जा रहा है जो नियम संगत नहीं है. और जिसके कारण विद्यालय का संचालन प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो रहा है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक को निदेश दिया जाता है कि वे दिनांक-14 अक्टूबर तक नव पदस्थापित प्रधानाध्यापक को विद्यालय का सम्पूर्ण प्रभार हस्तगत कराना सुनिश्चित करेंगे. निर्धारित समय तक प्रभार नहीं देने की स्थिति में सम्बंधित प्रभारी प्रधानाध्यापक पर अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी. नव पदस्थापित प्रधानाध्यापकों को पुनः निदेशित किया है कि वे प्रभार ग्रहण करने से सम्बंधित अनुपालन प्रतिवेदन दिनांक-15 अक्टूबर को अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. निर्धारित अवधि तक अनुपालन प्रतिवेदन अप्राप्त रहने की स्थिति में सम्बंधित पूर्व एवं नव पदस्थापित प्रधानाध्यापक को माह अक्टुबर का वेतन अवरूद्ध करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >