जहानाबाद में सात कृषि ट्रांसफार्मरों की कॉयल चोरी, बिजली विभाग को 5.16 लाख रुपये का नुकसान

घोसी क्षेत्र में कृषि ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया गया है, जिसमें सात ट्रांसफार्मरों की कॉयल चोरी हो गई. इस घटना से बिजली विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है और किसानों की चिंता बढ़ गई है.

Jehanabad Transformer Coil Theft: घोसी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कृषि फीडर से जुड़े सात विद्युत ट्रांसफार्मरों की कॉयल चोरी होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, घोसी के कनीय विद्युत अभियंता शैलेश कुमार के आवेदन पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध घोसी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

सात स्थानों पर ट्रांसफार्मरों को बनाया निशाना

लिखित आवेदन के अनुसार, 33/11 केवी शक्ति उपकेंद्र घोसी एवं सोनवां से संचालित 11 केवी एग्रीकल्चर फीडर के तहत रूपदेव विगहा, लखीसराय, डैडिह मोड़, घोसी हाई स्कूल के पूर्व स्थित अहरा, नारायण विगहा नहर, विरूपुर नहर तथा ढोंढ़री गांव के उत्तर स्थित 25 केवीए क्षमता वाले सात विद्युत ट्रांसफार्मरों की कॉयल अज्ञात चोरों ने मध्य रात्रि में चोरी कर ली.

ग्रामीणों की सूचना पर हुआ खुलासा

ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद विभागीय कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. जांच के दौरान सभी ट्रांसफार्मरों से कॉयल गायब मिली, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

बिजली विभाग को 5.16 लाख रुपये की क्षति

विद्युत विभाग के अनुसार, इस चोरी की घटना से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) को 5,16,250 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है. कनीय विद्युत अभियंता ने दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घोसी थाना में इस मामले में कांड संख्या 386/26 दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है. लगातार हो रही ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से कृषि कार्य के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है.

Also Read: क्या मंत्री दीपक प्रकाश पूरे 5 साल पद पर बने रहेंगे? देवेश कुमार के इस्तीफे से टला संकट, लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >