Jehanabad : छूटे वोटरों से गणना प्रपत्र समय पर भरवाएं

अर्हता तिथि एक जुलाई के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में डीएम अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया.

जहानाबाद नगर. अर्हता तिथि एक जुलाई के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में डीएम अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिले के अंतर्गत सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ऐसे निर्वाचकों की सूची, जिन्होंने अभी तक गणना प्रपत्र नहीं भरा है, सभी दलों को उपलब्ध करायी जा रही है. उन्होंने अनुरोध किया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अपने-अपने स्तर से इन छुटे हुए निर्वाचकों से गणना प्रपत्र भरवाकर संबंधित बीएलओ को निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराएं, ताकि आगामी प्रारूप निर्वाचक सूची में सभी पात्र मतदाताओं के नाम सम्मिलित किये जा सकें. गौरतलब है कि गणना प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 26 जुलाई निर्धारित की गई है. इसके आधार पर प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन 1 अगस्त को किया जाएगा. बैठक में यह भी बताया गया कि जहानाबाद जिले के अंतर्गत तीनों विधानसभा क्षेत्रों जहानाबाद, घोसी तथा मखदुमपुर के ऐसे मतदाताओं की सूची भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिन्होंने अब तक गणना प्रपत्र नहीं भरा है. राजनीतिक दलों से अपील की गई कि वे अपने-अपने बीएलए के माध्यम से छूटे हुए मतदाताओं की पहचान करें, स्थायी रूप से बाहर चले गए अथवा मृत मतदाताओं के नाम हटाने में सहयोग करें, तथा सभी योग्य मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रपत्र भरवाकर मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतनीय बनाने में प्रशासन को सहयोग प्रदान करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >