Jehanabad : जालसाजों ने शिक्षक के खाते से "61 हजार उड़ाये

जिले में साइबर जालसाजी की घटना लगातार सामने आ रही है.

जहानाबाद. जिले में साइबर जालसाजी की घटना लगातार सामने आ रही है. बुधवार को एक शिक्षक के साथ जालसाजी का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में परसबिगहा थाना क्षेत्र के कोसडीहरा गांव निवासी शिक्षक प्रमोद कुमार ने साइबर थाने में जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूचक ने बताया है कि वह अपने गांव स्थित विद्यालय में शिक्षक हैं. बीते दिन उनके मोबाइल पर कॉल आया. कॉल करने वाले जालसाज ने अपने को निर्वाचन पदाधिकारी बताया, जिसमें वेरीफिकेशन करने के नाम पर झांसे में लिया. जालसाजों ने बातचीत के क्रम में शिक्षक से कई अहम जानकारी प्राप्त कर ली. उनके खाते से 61900 की अवैध निकासी हो गई. खाते से पैसा निकासी होने के मैसेज प्राप्त होने के बाद जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >