जहानाबाद.
जिले में साइबर जालसाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. शुक्रवार को जिले में दो नई घटनाएं सामने आईं, जिनमें जालसाजों ने महिला और पुरुष दोनों को निशाना बनाया और उनके खातों से कुल 1 लाख 35 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली. घोसी थाना क्षेत्र के धामापुर की निवासी पिंकू देवी की शिकायत पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. उनके खाते से 41 हजार रुपये की निकासी जालसाजों ने की. वहीं, दूसरी घटना काको की है, जहां अरुण पंडित के खाते (बीबीपुर दक्षिण बिहार बैंक) से 95 हजार रुपये की अवैध निकासी हुई. साइबर थाने की पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
