जहानाबाद सदर. शनिवार को ठनका गिरने से जिले में तीन लोगों की मौत हो गयी थी व छह से अधिक लोग घायल हो गये थे. जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार घायल हुए लोगों को सदर अस्पताल में जाकर मुलाकात की तथा घटना की विस्तृत जानकारी लिया. उन्होंने उपस्थित चिकित्सक को बेहतर ढंग से इलाज करने को भी कहा. उसके बाद उन्होंने नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालसेबिगहा गांव जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की तथा दुख की इस घड़ी में हिम्मत से काम लेने की सलाह दिया. उन्होंने लोगों को हिदायत भी दी कि जब आकाश में बादल गरजता है तब कोई भी व्यक्ति पेड़ के नीचे नहीं बैठे. ठनका गिरने पर पेड़ के नीचे बैठने वाले लोगों की जान जाने का डर बना रहता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
