Jehanabad : गलतियां भूलकर आगे बढ़ें अच्छे नागरिक बनें : डीएम

जिला निरीक्षण समिति द्वारा मंगलवार को पर्यवेक्षण गृह एवं नन्हे कदम विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण कार्य की अध्यक्षता जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने की.

जहानाबाद नगर. जिला निरीक्षण समिति द्वारा मंगलवार को पर्यवेक्षण गृह एवं नन्हे कदम विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण कार्य की अध्यक्षता जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने की. निरीक्षण के क्रम में डीएम ने विधि विवादित किशोरों से संवाद कर गृह में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. भोजन, पेयजल, वस्त्र, शैक्षणिक व्यवस्था और मनोरंजन की स्थिति पर फीडबैक प्राप्त किया. उन्होंने बच्चों को अपनी पुरानी गलतियों को भूलकर शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा बेहतर भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया. डीएम ने पर्यवेक्षण गृह परिसर में निर्मित किशोर न्याय परिषद कक्ष में गतिविधि नियमित रूप से संचालित करने का निर्देश दिया. साथ ही गृह में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूर्ण मुस्तैदी और सतर्कता बरतने का सख्त निर्देश दिया. साफ-सफाई की स्थिति को बेहतर बनाने हेतु नगर परिषद से सहयोग सुनिश्चित कराने पर बल दिया गया. निरीक्षण के दौरान नन्हे कदम विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया. इस अवसर पर सिविल सर्जन, नोडल पदाधिकारी, विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी, एसडीओ, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा), किशोर न्याय परिषद सदस्य नीलम कुमारी एवं बलदेव प्रसाद वर्मा, बाल कल्याण समिति सदस्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >