एसआइ से दुर्व्यवहार मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार

बेलसार सूर्य मंदिर के समीप दो युवक को पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करना महंगा पड़ गया. इस संबंध में महेंदिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

कलेर. बेलसार सूर्य मंदिर के समीप दो युवक को पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करना महंगा पड़ गया. इस संबंध में महेंदिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह छठ पर्व की विधि -व्यवस्था के लिए महेंदिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार यादव बेलसार छठ घाट का भ्रमण कर रहे थे. इसी दरमयान रामपुर कोनी के दो युवक अक्षय कुमार एवं सोनू कुमार पुलिस द्वारा मना किए जाने के बाद भी प्रतिबंधित जगह पर लगातार आ-जा रहे थे, जिसके बाद पुलिस अवर निरीक्षक द्वारा इन्हें रोकने का प्रयास किया गया, जिसके बाद इन दोनों युवकों द्वारा कड़ाई से पेश आते हुए दुर्व्यवहार किया. पदाधिकारी द्वारा अक्षय व सोनू के विरुद्ध महेंदिया कांड दर्ज करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >