Jehanabad : गुलाबगंज बाजार में पुलिस पर हुई रोड़ेबाजी मामले में प्राथमिकी दर्ज, 16 लोग गिरफ्तार

शकुराबाद थाना क्षेत्र के गुलाबगंज बाजार में बुधवार को अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी, आगजनी और सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़

रतनी

. शकुराबाद थाना क्षेत्र के गुलाबगंज बाजार में बुधवार को अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी, आगजनी और सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ अंचल निरीक्षक अमरेंद्र कुमार के आवेदन पर गुलाबगंज बाजार निवासी 39 नामजद और 35 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है कि पटना उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मजिस्ट्रेट सह जिला परिवहन पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में याचिकाकर्ता अशोक कुमार की गुलाबगंज बाजार स्थित भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी. इस दौरान शकुराबाद थाना के साथ जहानाबाद से अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी. लाउडस्पीकर के माध्यम से भूमि खाली करने की घोषणा की जा रही थी. पूर्व में भी कई बार उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अतिक्रमण हटाने को कहा गया था, लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा आदेश की अवहेलना की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों द्वारा भीड़ को उकसाते हुए कोर्ट और प्रशासन के विरुद्ध भड़काऊ भाषण दिये गये. भूमि पर निर्माण कार्य के लिए जेसीबी से गड्ढा खोदने की कोशिश की गयी, जिसका विरोध करते हुए सरस्वती देवी सड़क पर लेट गयी. काफी समझाने के बाद महिला सिपाही द्वारा उसे हटाया गया. इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने जान मारने की नीयत से दंडाधिकारी और पुलिस बल पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया था. हमलावर आसपास के छतों पर चढ़कर करीब डेढ़ घंटे तक पथराव करते रहे. इस हमले में शकुराबाद थाना के सअनि अजीत कुमार राम समेत सिपाही प्रियंका यादव, मनीष कुमार, सोनू कुमार, संजय कुमार और लाल बाबू घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के बाद गुलाबगंज बाजार में भय का माहौल है। स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौके पर कैंप कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >