Jeanabad : कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग और रंग रोगन कराएं कार्यपालक अभियंता : डीएम

डीएम अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आगामी गणतंत्र दिवस को उत्सवी एवं देश प्रेम के वातावरण में मनाने के लिए बैठक आयोजित की गयी जिसमें 26 जनवरी को प्रातः प्रभातफेरी, झंडोत्तोलन, परेड कार्यक्रम, झांकी का प्रदर्शन, महादलित टोलों में झंडोत्तोलन सहित अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए रूपरेखा तय की गयी. गणतंत्र दिवस पर प्रातः 07ः30 बजे से प्रभातफेरी का प्रारंभ से किया जायेगा

जहानाबाद नगर

. डीएम अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आगामी गणतंत्र दिवस को उत्सवी एवं देश प्रेम के वातावरण में मनाने के लिए बैठक आयोजित की गयी जिसमें 26 जनवरी को प्रातः प्रभातफेरी, झंडोत्तोलन, परेड कार्यक्रम, झांकी का प्रदर्शन, महादलित टोलों में झंडोत्तोलन सहित अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए रूपरेखा तय की गयी. गणतंत्र दिवस पर प्रातः 07ः30 बजे से प्रभातफेरी का प्रारंभ से किया जायेगा, जिसमें सभी बीइओ अपने-अपने नेतृत्व मे विद्यालय के पोषक क्षेत्र में प्रभातफेरी निकालने का निर्देश दिया गया, जिसमें विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, बुद्धिजीवि, जनप्रतिनिधिगण, युवावर्ग सहित आम जनता शामिल होगें. कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को मुख्य कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग एवं रंग-रोगन कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही मंच के साज सज्जा करने के लिए जिला नजारत उप समाहर्ता को निर्देश दिया गया. जिले के महादलित टोलों में झंडाेत्तोलन के लिए महादलित टोलावार पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कराने का भी निर्देश दिया गया.सर्व प्रथम कारगिल चैक पर जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रद्धांजलि पूर्वाह्न 08ः40 बजे, आंबेडकर चौक पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण, पूर्वाह्न 08:50 बजे, गांधी मूर्ति पर माल्यापर्ण, पूर्वाह्न 08ः55 बजे, मुख्य समारोह गांधी मैदान में झंडोत्तोलन पूर्वाह्न 09 बजे, समाहरणालय में झंडोत्तोलन 10ः10 बजे, विकास भवन में 10ः20 बजे, अनुमंडल कार्यालय में 10ः35 बजे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में 10ः45 बजे, जिला परिषद कार्यालय में 10ः55 बजे तथा पुलिस केंद्र में झंडोत्तोलन 11ः10 बजे किया जायेगा. गणतंत्र दिवस समारोह पर आर्कषक परेड का प्रदर्शन किया जायेगा जिसमें जिला सशस्त्र बल, कस्तूरबा गांधी की छात्राएं सहित अन्य विद्यालयों के छात्रों को शामिल कराने का निर्णय लिया गया. गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में वाद्य यंत्र की व्यवस्था गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय तथा सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा किया जायेगा तथा राष्ट्रगान की प्रस्तुति गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय तथा सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा किया जायेगा. गणतंत्र दिवस पर आकर्षक झांकी की प्रस्तुति की जायेगी जिसमें सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया जायेगा. बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, स्वास्थ्य विभाग, जिला कृषि कार्यालय, जिला शिक्षा कार्यालय, मद्य निषेध विभाग, आईसीडीएस, पीएचइडी, उत्पाद विभाग, जिला परिवहन कार्यालय, डीआरडीए, जिला कल्याण कार्यालय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, विद्युत, उद्योग, जीविका, लघु सिंचाई प्रमंडल इत्यादि द्वारा झांकी प्रस्तुति के लिए सहमति व्यक्त की गयी. समारोह स्थल, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल एवं खेल-कूद के स्थल पर मेडिकल टीम की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग को करने का निर्देश दिया गया. साथ ही प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा को निदेश दिया गया कि स्वतंत्रता सेनानी को कार्यक्रम स्थल तक लाने तथा पुनः पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. अपराह्न 03 बजे जिला प्रशासन बनाम आम नागरिक के बीच खेल का आयोजन किया जायेगा. जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करने के लिए सूची जिला गोपनीय शाखा में उपलब्ध कराने का निर्देश सभी कार्यालय प्रधान को दिया गया तथा सम्मान के लिए उपलब्ध सूची पर विचार करने प्रशस्ति पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाने का भी निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >