अरवल उत्पाद थाना के हाजत में शराब पीने के आरोपित की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीटकर हत्या का लगाया आरोप

Arwal custodial death: अरवल में उत्पाद विभाग की हाजत में एक शराबी की संदिग्ध मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया.

अलवर से अनिरुद्ध कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Arwal custodial death: अरवल जिला मुख्यालय स्थित उत्पाद विभाग थाना के हाजत में शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने उत्पाद विभाग की पुलिस पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना परिसर में जमकर हंगामा किया. समाचार लिखे जाने तक परिजन शव के साथ उत्पाद थाना परिसर में डटे रहे और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते रहे.

सोमवार रात शराब पीने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात उत्पाद विभाग की टीम ने सदर प्रखंड के हैवतपुर गांव से शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. तीनों को उत्पाद थाना लाकर हाजत में रखा गया. इसी दौरान शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार 50 वर्षीय अनिल महतो उर्फ टुनटुन महतो की हाजत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

मौत के बाद अस्पताल पहुंचाया गया शव

घटना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने आनन-फानन में मृतक के शव को सदर अस्पताल पहुंचाया. परिजनों का आरोप है कि इसके बाद उत्पाद विभाग के कर्मी थाना परिसर छोड़कर चले गए.

परिजनों ने लगाया पिटाई कर हत्या का आरोप

मंगलवार अहले सुबह घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन उत्पाद थाना परिसर पहुंचे और जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अनिल महतो की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई. उनका कहना है कि शव पर मौजूद चोट के निशान पुलिस की पिटाई की ओर इशारा करते हैं.

10 लाख मुआवजा और कार्रवाई की मांग

परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने, निष्पक्ष जांच कराने और मृतक के आश्रितों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की. समाचार लिखे जाने तक उत्पाद विभाग थाना परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी और परिजन शव के साथ प्रदर्शन कर रहे थे.

बंटी यादव हत्याकांड में पटना पुलिस की कार्रवाई, लापरवाही पर 3 ASI और 1 होमगार्ड निलंबित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >