jehanabad news : आयुष्मान व वय वंदना कार्ड बनवाकर लोग परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा करें सुनिश्चित : सीएस

jehanabad news : नि:शुल्क कार्ड निर्माण के लिए लगाया गया विशेष शिविर

जहानाबाद नगर. राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर 26 से 28 मई तक निःशुल्क आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड निर्माण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

इस जनकल्याणकारी अभियान के तहत जिले में व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन कर पात्र लाभार्थियों का कार्ड बनाया जा रहा है. इस क्रम में जहानाबाद नगर क्षेत्र अंतर्गत गौरक्षणी में संचालित विशेष शिविर का निरीक्षण सिविल सर्जन डॉ देवेंद्र प्रसाद एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो खालिद हुसैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस दौरान श्री नीरज कुमार (डाटा एंट्री ऑपरेटर) एवं नगर परिषद कर्मी पंकज कुमार की उपस्थिति रही. शिविर में कुल 22 लाभार्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 20 लाभार्थियों के पहले से आयुष्मान कार्ड उपलब्ध था, जबकि दो नये लाभार्थियों के कार्ड मौके पर बनाये गये. यह दर्शाता है कि जागरूकता के साथ-साथ कार्ड निर्माण कार्य में प्रशासनिक तत्परता भी बढ़ी है. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने उपस्थित लाभार्थियों को योजना की महत्ता की जानकारी दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत राशन कार्डधारी परिवारों एवं 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज देश भर के सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाता है.

लाभार्थी कहां बनवा सकते हैं कार्ड

सिविल सर्जन ने आमजन से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करें. उन्होंने जानकारी दी कि कार्ड निर्माण के लिए लोगों को कई स्थलों पर सुविधा उपलब्ध है. आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी, स्थानीय निकायों के वार्ड कार्यालय, सरकारी अस्पतालों के आयुष्मान डिजिटल काउंटर, प्रखंड कार्यालयों के ऑपरेटर, पंचायत भवनों में पंचायती राज के कार्यपालक सहायक, महादलित टोलों में विकास मित्र, नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर राशन कार्ड और आधार कार्ड के आधार पर कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को सुगम बना रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHAILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >