नवादा गांव में बाइक के धक्के से वृद्धा की गयी जान

बुधवार को सोनवां-मखदुमपुर रोड के नवादा गांव के समीप शराब के नशे में धुत एक बाइक सवार युवक ने बुजुर्ग महिला को धक्का मार दिया जिससे वृद्धा की मौत हो गयी. मृतक बुजुर्ग महिला नवादा गांव निवासी क्रांति देवी बतायी जाती है.

मखदुमपुर. बुधवार को सोनवां-मखदुमपुर रोड के नवादा गांव के समीप शराब के नशे में धुत एक बाइक सवार युवक ने बुजुर्ग महिला को धक्का मार दिया जिससे वृद्धा की मौत हो गयी. मृतक बुजुर्ग महिला नवादा गांव निवासी क्रांति देवी बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार नवादा गांव में बुजुर्ग महिला का घर सड़क किनारे अवस्थित है जहां घर के समीप खड़ी थी. वहीं शराब के नशे में धुत रहे गांव के ही एक बाइक सवार युवक ने धक्का मार दिया. वहीं घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया, जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद रेफरल अस्पताल मखदुमपुर का माहौल गमगीन हो गया. बुजुर्ग महिला के पुत्र इंदल दास ने बताया एक शराबी युवक ने मेरी मां को धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची विशुनगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है. इस बाबत थानाध्यक्ष फूलचंद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >