जहानाबाद में दरधा नदी में डूबा 8 साल का बच्चा, सोमवार सुबह मिला शव; घर से निकला था बाहर

जहानाबाद के मखदुमपुर में दरधा नदी में 8 साल के बच्चे आपुन कुमार की डूबने से मौत हो गई. वह रविवार से लापता था और सोमवार सुबह उसका शव नदी में तैरता मिला. इस दुखद घटना से परिजनों में गहरा मातम है.

जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में दरधा नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. घटना नसरतपुर गांव के समीप की है. मृतक की पहचान नसरतपुर गांव निवासी रामप्रीत मांझी के पुत्र आपुन कुमार के रूप में हुई है. बच्चा रविवार की दोपहर घर से बाहर निकला था, जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका. सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने नदी में उसका शव देखा.

घर लौटे परिजनों को नहीं मिला बच्चा

जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर आपुन कुमार घर से बाहर निकला था. उस समय उसके माता-पिता और घर के अन्य सदस्य मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए थे. शाम को जब परिजन काम से वापस घर लौटे तो आपुन घर पर नहीं था.

इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका. परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे रहे.

नदी में तैरता मिला शव

इसी बीच सोमवार की सुबह नसरतपुर गांव के समीप ग्रामीणों की नजर दरधा नदी में तैरते एक शव पर पड़ी. इसकी जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे.

मौके पर पहुंचने के बाद शव की पहचान लापता आठ वर्षीय आपुन कुमार के रूप में की गई. बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलने के बाद मखदुमपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जहानाबाद: शहर में नदी के किनारे लगा है कूड़े का अंबार, स्वच्छता अभियान की निकली हवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >