Jehanabad : महिला बोगी में यात्रा करते आठ पकड़ाये

पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते 8 पुरुष यात्री को पकड़ा गया है.

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते 8 पुरुष यात्री को पकड़ा गया है. पकड़े गये सभी पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे कोर्ट भेजा गया है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि जांच अभियान के क्रम में महिला बोगी में यात्रा करते 8 पुरूष यात्री को पकड़ा गया है .

मारपीट के मामले में आरोपित गिरफ्तार

रतनी. शकुराबाद थाने की पुलिस ने खजूरबाना गांव में छापेमारी कर मारपीट के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी रघुनंदन सिंह बताया जाता है. इस बाबत थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध मारपीट के मामले में पूर्व से प्राथमिकी दर्ज था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >