डीएम ने किया पौधरोपण, युवाओं को हरित अभियान से जुड़ने का दिया संदेश

Jehanabad News :  डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज मानव अस्तित्व से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण विषय बन गया है. वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है.

Jehanabad News : (अशोक कुमार की रिपोर्ट) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा स्थानीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पौधरोपण कार्यक्रम के पांचवें वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गायत्री परिवार के सदस्यों ने भाग लेकर पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

इस अवसर पर जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति, संयुक्त सचिव सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार, अपर समाहर्ता विनय कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुजीत कुमार, जिला खेल पदाधिकारी पूनम कुमारी, डीआरडीए निदेशक डॉ. रोहित कुमार तथा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पौधे लगाए.

पांच वर्षों से लगातार हो रहा पौधरोपण

डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज मानव अस्तित्व से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण विषय बन गया है. वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल शुद्ध वायु और जल संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि जैव विविधता की रक्षा और प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जहानाबाद को पिछले पांच वर्षों से लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाने और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया. संस्था के कार्यकर्ताओं ने इस सम्मान को जनसहयोग, युवा शक्ति और पर्यावरणीय चेतना का परिणाम बताया.

प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ की ओर 100 पौधे लगाए गए

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया गया. प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ की ओर से निजी भूमि पर 100 पौधों का रोपण भी किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >