श्रावणी मेला क्षेत्र का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

डीएम अलंकृता पांडेय व एसपी अरविंद प्रताप सिंह द्वारा आगामी श्रावणी मेला के मद्देनजर सिद्धेश्वरनाथ मंदिर परिसर, मार्ग, अतिथि गृह तथा मेला स्थल का निरीक्षण किया गया. इससे पूर्व भी विगत माह एवं चालू माह में डीएम एवं एसपी द्वारा संबंधित पदाधिकारी के साथ मेला स्थल का निरीक्षण एवं भ्रमण किया जा चुका है

जहानाबाद नगर.

डीएम अलंकृता पांडेय व एसपी अरविंद प्रताप सिंह द्वारा आगामी श्रावणी मेला के मद्देनजर सिद्धेश्वरनाथ मंदिर परिसर, मार्ग, अतिथि गृह तथा मेला स्थल का निरीक्षण किया गया. इससे पूर्व भी विगत माह एवं चालू माह में डीएम एवं एसपी द्वारा संबंधित पदाधिकारी के साथ मेला स्थल का निरीक्षण एवं भ्रमण किया जा चुका है एवं कई चरणों में निर्देश जारी किये गये हैं. इसी क्रम में निरीक्षण में पूर्व में दिये गये निर्देशों के आलोक में किन-किन कार्यों को पूरा कर लिया गया है एवं कहां अभी कमियां हैं, इस संबंध में निरीक्षण किया गया व जरूरी निर्देश दिये गये. निरीक्षण में अंचलाधिकारी मखदुमपुर को निर्देश दिया गया. शीघ्र मार्ग के सीढ़ी तथा रेलिंग के पाइप की मरम्मति में जो कमियां रह गयी हैं, उन्हें पूर्ण कराएं. मेला स्थल पर मॉनिटरिंग के लिहाज से एवं सुरक्षा के लिहाज से व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे, इसके लिए पूरे आवागमन स्थल का भी निरीक्षण किया गया. मेले की शुरुआत एवं उद्घाटन के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन कराया जा रहा है. निरीक्षण के क्रम में एसडीओ विकास कुमार, एसडीपीओ एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >